YouTube पर अनुभव
हमारे पास बच्चों, रचनाकारों, गेमर, संगीत के दीवानों, टीवी प्रेमियों जैसे अौर बहुत से लोगों लिए ऐप हैं. YouTube का मज़ा लेने के सभी अलग-अलग तरीके जानने के लिए आगे पढ़ें.
YouTube Premium
YouTube और YouTube Music ऐप्लिकेशन पर बिना विज्ञापन के वीडियो देखने, उन्हें डाउनलोड करने और उन्हें बैकग्राउंड में चलाने का मज़ा लें. साथ ही, YouTube Originals के सभी वीडियो भी देखें.
YouTube गेमिंग
एक ही जगह पर तरह-तरह के गेम, गेमर, वीडियो और लाइव स्ट्रीम का मज़ा लें
YouTube Music
अब मोबाइल और डेस्कटॉप पर संगीत स्ट्रीम करने की सुविधा का मज़ा लें. इसमें आप आधिकारिक एल्बम, वीडियो सूची, कम गानों की रिलीज़ यानी सिंगल वगैरह सुन सकते हैं.
YouTube Kids
पूरे परिवार के साथ बैठकर देखे जाने वाले वीडियो और वीडियो सूचियों के ज़रिए नई-नई बातें जानें, कुछ नया सीखें और मज़ेदार वक्त बिताएं.
YouTube VR
आभासी वास्तविकता की दुनिया में YouTube पर हर वीडियो, चैनल और रचनाकार का ऐसा रूप देखें जो आपने पहले नहीं देखा.
YouTube Go
इंटरनेट न होने पर भी 30 दिनों तक वीडियो देख पाने के लिए, उन्हें डाउनलोड करें. ऐसा करके आप अपने इंटरनेट का काफ़ी डेटा बचा सकते हैं. (केवल भारत में उपलब्ध.)
YouTube रचनाकार स्टूडियो
अपने वीडियो और वीडियो सूचियों को प्रबंधित करने, टिप्पणियों का जवाब देने, चैनल Analytics देखने के साथ और भी बहुत कुछ करें.
YouTube Director
इस मुफ़्त iOS ऐप पर पहले से तैयार टेम्प्लेट का इस्तेमाल करके, आप अपने व्यापार के लिए शानदार वीडियो विज्ञापन बना सकते हैं.